29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाबूढ़े चीन में क्यों आई ‘हम दो-हमारे तीन’ की पॉलिसी लागू करने...

बूढ़े चीन में क्यों आई ‘हम दो-हमारे तीन’ की पॉलिसी लागू करने की नौबत, जानें

Google News Follow

बीजिंग। आखिरकार चीन ने अपने यहां तीन बच्चों वाली जनसंख्या पॉलिसी को मंजूरी दे ही दी। शुक्रवार को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में देश के टॉप लॉ मेकर्स की मीटिंग में इस कानून को मंजूर कर लिया गया। इस कानून के बनने के बाद चीन में बूढ़ी हो रही आबादी को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

 तेजी से गिरा है चीन का जन्मदर: दरअसल, ड्रैगन ने बीते दिनों ऐलान किया कि यहां माता-पिता अब 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे। यह फैसला हाल में आए आंकड़ों के बाद लिया गया। इन आंकड़ों में कहा गया कि चीन में बच्चों की जन्मदर में गिरावट आई है। बता दें कि दुनिया की 7.7 अरब आबादी में चीन 18.38 प्रतिशत हिस्सा रखता है। चीन की आधिकारिक न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में एक पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान इस फैसले को मंजूरी दी गई।
2 बच्चों की पॉलिसी से चीन में ढूंढे नहीं मिल रहे काम करने वाले लोग: चीन ने 2016 में एक बच्चे की पॉलिसी को खत्म करके टू-चाइल्ड पॉलिसी को अपनाया था। लेकिन अब इसे तीन बच्चे तक कर दिया है। इसके साथ ही परिवार नियोजन के नियमों में भी ढील देने का ऐलान किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से 20 के बीच चीन में जनसंख्या सिर्फ 0.53 प्रतिशत थी। जबकि 2000 से 2010 के बीच यही आकड़ा 0. 57प्रतिशत था। चीन में 2020 में सिर्फ 12 मिलियन बच्चे जन्मे। जबकि 2016 में 18 मिलियन। बता दें कि 1970 में चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू की गई थी, ताकि बेतहाशा जनंसख्या वृद्धि को रोका जा सके।
दुनिया के बड़े देशों की आबादी जानकर रह जाएंगे हैरान: दुनिया की कुल आबादी 7.7 अरब है। चीन की कुल आबादी 141 करोड़ है। यह दुनिया का 18.38 प्रतिशत है। भारत की कुल आबादी 134 करोड़ है। यह दुनिया का 17.38 प्रतिशत है। अमेरिका की कुल अबादी 34 करोड़ है। यह दुनिया का 4.44 प्रतिशत है। इंडोनेशिया की कुल आबादी 22 करोड़ है। यह दुनिया का 2.99 प्रतिशत है। जबकि पाकिस्तान की कुल आबादी 21 करोड़ है। यह दुनिया का 2.78 प्रतिशत है। बता दें कि 1974 में दुनिया की कुल आबादी 4 अरब थी। 1987 में यह 5 अरब और 1999 में 6 अरब हो गई थी। दुनिया में हर सेकंड में एक बच्चा पैदा होता है। 1950 में दुनिया की कुल आबादी 250 करोड़ ही हुआ करती थी।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें