28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियापूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, UP में तीन दिन का राजकीय...

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, UP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Google News Follow

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। वे 89 साल के थे। उन्होंने अंतिम सांस लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में ली। वे काफी दिनों से वेंटिलेटर पर थे। शनिवार सुबह से ही उनका ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था। शाम को उनके शरीर के कई अंग काम करने से बंद कर दिए थे। वहीं ,उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी ने कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरोरा में गंगा घाट पर किया जाएगा। सीएम योगी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके निधन की जानकारी दी।

बता दें कि सीएम योगी ने शनिवार को रात 11:30 बजे बुलाई कैबिनेट की बैठक. पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बुलाई गई बैठक।
पूर्व राज्यपाल व उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कल्याण सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज की अध्यक्षता में आज 11:30 PM पर कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 21, 2021
वहीं सीएम योगी ने कहा कि ‘ पूर्व राज्यपाल और उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता और जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि!

पूर्व राज्यपाल व उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2021

भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2021

सीएम ने आगे कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें. समाज, कल्याण सिंह जी को उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा और शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। समाज, कल्याण सिंह जी को उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2021

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें