28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेट100 करोड़ की वसूली मामले में देशमुख के सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट...

100 करोड़ की वसूली मामले में देशमुख के सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल 

Google News Follow

मुंबई। महानगर के बार-रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ की वसूली के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार  महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अनिल देशमुख के दो सहयोगियों के खिलाफ सोमवार को  विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किया गया। देशमुख के निजी सचिव (अतिरिक्त कलेक्टर-रैंक के एक अधिकारी) संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल किया गया। ईडी ने इस मामले में दोनों को इस साल जून में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वे जेल में हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 21 अप्रैल को राकांपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी ने देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। शिंदे के वकील एजाज खान ने सोमवार को कहा कि उन्हें आरोपपत्र की प्रति अभी नहीं मिली है। खान ने कहा, ‘‘शिंदे छह जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं लेकिन अभी तक उनसे पूछताछ नहीं हुई है। उन्हें बस हिरासत में लिया गया है। आज आरोपपत्र दाखिल किया गया है।’’ ईडी ने देशमुख को पहले भी पांच बार पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। ईडी के मामले में आरोप है कि देशमुख ने गृह मंत्री पद का दुरुपयोग किया और सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे के जरिए मुंबई के बार-रेस्टोरेंट से 4.70 करोड़ रुपये की वसूली की। वाझे को बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें