29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाअब योगी सरकार उन्नाव के मियांगंज का नाम बदलकर रखेगी ये नाम,...

अब योगी सरकार उन्नाव के मियांगंज का नाम बदलकर रखेगी ये नाम, जानें

Google News Follow

उन्नाव। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अलीगढ़,फिरोजाबाद और मैनपुरी के बाद अब उन्नाव के मियांगंज का नाम बदलने की तैयारी में है। इस संबंध में उन्नाव डीएम ने सरकार को एक पत्र लिखकर भेजा है। बताया जा रहा है कि मिंयागंज का नाम बदलकर मायागंज रखा जाएगा।

प्रशासन की तैयारियों से लग रहा है कि जल्द ही मियागंज का नाम बदलकर मायागंज रख दिया जाएगा। मियागंज की सार्वजनिक बैठक में नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसके बाद जिले के डीएम को प्रस्ताव भेजा गया था। अब डीएम ने इसी प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए सरकार को भेजा है। बता दें कि सबसे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन रखा गया था। इसके बाद मुगलसराय तहसील के नाम में बदलाव कर दिया गया था।
तहसील का नाम भी पं. दीनदयाल उपाध्याय रख दिया गया था। यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद से ही लगातार शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का सिलसिला चल रहा है। इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था। इसके साथ ही प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशनों के भी नाम बदले चा चुके हैं। इलाहबाद जंक्शन को प्रयागराज जंक्शन किया गया।
इलाहबाद सिटी स्टेशन के बाद इलाहबाद छिवकी स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया। वहीं प्रयागराज घाट को प्रयागराज संगम घाट कर दिया गया। वहीं फैजाबाद का नाम बदलकर इसे अयोध्या कर दिया गया था। बता दें कि इससे पहले अयोध्या फ़ैजाबाद में आता था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें