27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीतिBJP का शिवसेना पर हमला,उद्धव को 75 हजार खत भेजकर दिलाएंगे याद

BJP का शिवसेना पर हमला,उद्धव को 75 हजार खत भेजकर दिलाएंगे याद

Google News Follow

मुंबई। नारायण राणे के उद्धव ठाकरे पर बयान पर छिड़ी रार के बीच बीजेपी ने शिवसेना पर हमला बोला है। बीजेपी के विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को कहा, ’15 अगस्त के मौके पर सीएम उद्धव ठाकरे यह भूल गए थे कि देश को आजाद हुए कितने साल हो गए हैं। बीजेपी के राज्य प्रमुख चंद्रकांत पाटिल की लीडरशिप में हम 75,000 खत लिखेंगे और सीएम को भेजेंगे। इन खतों के जरिए हम उन्हें याद दिलाएंगे कि आजादी के कितने साल हुए हैं ताकि वे कभी यह बात न भूलें। मुख्यमंत्री को लोगों से इस गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।’

15 अगस्त को कार्यक्रम के दौरान सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने पीछे खड़े एक शख्स से पूछा था कि देश को आजाद हुए कितने साल हुए हैं। इसी का जिक्र करते हुए नारायण राणे ने कहा था कि यदि मैं उस वक्त होता तो उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मार देता। उनकी इस टिप्पणी पर संग्राम छिड़ गया था। इसके चलते मंगलवार को राज्य में कई जगहों पर शिवसेना ने प्रदर्शन किया था। यही नहीं कई जगहों पर शिवसैनिकों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। मंगलवार की दोपहर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि रात को उन्हें महाड़ की अदालत से जमानत भी मिल गई थी। इस बीच शिवसेना के नेता और मंत्री अनिल परब के एक वीडियो पर विवाद छिड़ गया है।

इस वीडियो में वह पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन पर आदेश देते दिख रहे हैं कि नारायण राणे को तत्काल फोर्स का इस्तेमाल करके गिरफ्तार करो। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब बीजेपी ने उनके खिलाफ अदालत जाने की बात कही है। आशीष शेलार ने कहा, ‘नारायण राणे की गिरफ्तारी के पीछे अनिल परब का हाथ था। हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। आखिर महाराष्ट्र की सरकार जन आशीर्वाद यात्रा से इतना घबराई हुई क्यों है। आखिर वे इस तरह से बिहेव क्यों कर रही है।’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें