29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में फिर कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी, आये इतने मामले, थर्ड...

महाराष्ट्र में फिर कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी, आये इतने मामले, थर्ड वेव है?

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टा प्लस कहर बरपा रहा है। राज्य में बुधवार को 5,031 नए मामले सामने आये हैं और 216 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के केसों में कमी आ रही थी। लेकिन अचानक केसों में उछाल के कारण चिंता बढ़ गई है। 17 अगस्त को राज्य में 4355 कोरोना के मरीज मिले थे और 119 लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि केसों में कमी आने के बाद लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। न सैटिनाइजर और न ही मास्क का उपयोग किया जा रहा है।

Maharashtra reports 5,031 fresh COVID cases, 4,380 recoveries, and 216 deaths today
Active cases: 50,183
Total recoveries: 62,47,414
Death toll: 1,36,571
-ANI,@ANI
राज्य में कोरोना से पिछले एक दिन में 216 लोगों की मौत हो गई। इस तरह से मृत्यु दर फिलहाल 2.12 प्रतिशत है। राज्य में अब तक कुल 62 लाख 47 हजार 414 लोग ठीक हो चुके हैं और 50 हजार 183 कोरोना मरीजों का इलाज शुरू है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक दिन में 4380 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 342 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई में 15,956 सक्रिय मरीज हैं। आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 6,437,680 है, जबकि अब मरने वालों की कुल संख्या 136,571 हो गई है।
महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा सबसे अधिक पुणे का है। मुंबई में भी कोरोना की स्थिति में पिछले कई महीनों से लगातार सुधार आता गया है। लेकिन मुंबई की बात करें तो यहां भी चिंता बढ़ाने वाली खबर है। यहां भी कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कोरोना के नए केस के मुकाबले कम आने लगी है। 24 घंटे में यहां 272 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि 343 नए कोरोना केस सामने आए। इसके अलावा कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें