29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाकोरोना हुआ कातिल,तीसरी लहर की वजह बनेगा केरल? जानें

कोरोना हुआ कातिल,तीसरी लहर की वजह बनेगा केरल? जानें

Google News Follow

नई दिल्ली। केरल की वजह से भारत का कोरोना ग्राफ अब भयावह दिखने लगा है। भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के करीब 47 हजार नए केस आए और बीते 24 घंटे में 509 लोगों की मौतें हुई हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ केरल में कल 32801 नए केस मिले और 179 लोगों की जानें चली गईं। इस बीच सिर्फ राहत की बात इतनी है कि भारत कोरोना टीकाकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है और शुक्रवार को एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 46,759 नए केस मिले और 509 लोगों की मौत हुई।

इस दौरान कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या नए मिले मरीजों से काफी कम है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 31,374 लोग ठीक हुए। इस तरह से भारत में अब तक 3,26,49,947 कोरोना के केस मिल चुके हैं, जिनमें एक्टिव केसों की संख्या 3,59,775 है।भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,37,370 हो गई है और इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,18,52,802 है। बता दें कि शनिवार की तुलना में शुक्रवार को काफी कम कोरोना केस आए थे और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी कम थी। फिलहाल, भारत में 62,29,89,134 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और बीते 24 घंटे में 1,03,35,290 टीके लगे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें