28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: उस नाबालिग ने रेल पटरी पर क्यों धर दिया था पत्थर,...

Mumbai: उस नाबालिग ने रेल पटरी पर क्यों धर दिया था पत्थर, जानें

Google News Follow

कल्याण। रेलवे ट्रैक के आसपास की बस्तियों के रहने वालों की खुराफाती हरकतें अकसर परेशानी का सबब बना करती हैं। कई बार रेलवे ट्रैक पर उनकी हरकतें रुकावट पैदा करती हैं, पटरियों पर लकड़ियां-पत्थर आदि फेंक रेलवे को बाधित किया जाता है। ऐसा ही एक वाकिया पेश आया है डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशनों के बीच।

रोकनी पड़ी लोकल ट्रेन

डोंबिवली रेलवे पुलिस के मुताबिक उसने डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशनों के बीच पटरी पर पत्थर रखने के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। कल्याण की ओर जा रही कर्जत लोकल ट्रेन के मोटरमैन ने जैसे ही ट्रैक पर एक पत्थर पड़ा देखा, तत्काल ट्रेन रोक दी और इस में अपने वरिष्ठों को सूचित किया।

किसी का सुनियोजित षड़यंत्र तो नहीं

सूचना मिलते ही डोंबिवली रेलवे पुलिस ने संबंधित जगह पर पहुंचकर देखा, रेलवे ट्रैक पर कई जगह छोटे-छोटे पत्थर रखे थे। हालांकि इस बाबत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पर जांच के दौरान इसमें स्थानीय झुग्गियों के रहने वाले नाबालिग बच्चों का हाथ होने की बात सामने आई है। इस सिलसिले में एक नाबालिग को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि उसके साथी फरार हैं। पुलिस इस प्रकरण में इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं बच्चों को इस्तेमाल कर इस खुराफात के पीछे किसी का सुनियोजित षड़यंत्र तो नहीं है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें