27.9 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामाMumbai: आशिक के घर के सामने लगा ली माशूका ने आग,पर क्यों?...

Mumbai: आशिक के घर के सामने लगा ली माशूका ने आग,पर क्यों? जानें

Google News Follow

मुंबई। महालक्ष्मी के सात रास्ता परिसर निवासी एक युवक के घर के सामने उसकी माशूका द्वारा रॉकेल उड़ेल कर आत्मदाह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से झुलसी इस 21 साल की युवती को इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सांताक्रुज के खारदांडा इलाके की रहने वाली है। अग्रीपाड़ा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अस्पताल में युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और इसी हाल में उससे स्टेटमेंट की औपचारिकता पूरी की गई है।

3 साल से चल रहा था अफेयर

पुलिस के अनुसार, इस युवक के संग बीते 3 साल से उसका अफेयर चल रहा था। असल में 3 साल पहले गुजरात के वडोदरा में इस युवती का एक शादी समारोह में उससे परिचय हुआ था। फिर उनमें दोस्ती हुई और प्यार कब परवान चढ़ गया, उन्हें पता ही न चला। उन्होंने एक-दूसरे का संग निभाने और शादी करके घर बसाने की कसमें खाई थीं। आखिरकार, एक रोज दोनों ने अपने-अपने परिवारजनों को इस बारे में बता ही दिया तथा इसके लिए राजी भी कर लिया।

निकले रिश्ते में मामा-भांजी

जब दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खानदान के बारे में विस्तृत विवरण निकाला, तो पता चला वे रिश्ते में मामा-भांजी हैं। जिहाजा, दोनों परिवारों ने यह प्रस्तावित विवाह ठंडे बस्ते में डाल दिया। लेकिन युवती का मन था कि मान नहीं रहा था। इस बीच उसे यह भनक भी लगी कि उसके आशिक की शादी कहीं और सैट हो गई है, लिहाजा उसने आव देखा न ताव, रॉकेल भरा डिब्बा ले सीधे जा पहुंची इस युवक के घर के सामने और खुद के शरीर पर रॉकेल उड़ेल कर आग लगा ली।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें