29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतितब पता चलेगा,जब उद्धव ठाकरे को इस मामले में जल्द ही यूपी...

तब पता चलेगा,जब उद्धव ठाकरे को इस मामले में जल्द ही यूपी जाना होगा

Google News Follow

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ‘‘मानहानि के मामलों का सामना करने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश का जाना होगा। राणे अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत तटीय महाराष्ट्र स्थित अपने गृह जिले सिंधुदुर्ग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राणे ने कहा, ‘उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित तौर पर यह कहने के लिए मानहानि के मामले दर्ज किए जा रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ को चप्पल से पीटा जाना चाहिए। अब उन्हें अनुभव होगा कि उत्तर प्रदेश जाने पर कैसा महसूस होता है। ’राणे ने कहा, ‘वह (उद्धव ठाकरे) किस तरह के मुख्यमंत्री हैं? वह सिर्फ घर पर बैठकर कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं। उन्हें बाहर जाना चाहिए और स्थानों का दौरा करना चाहिए।

.इस बीच नारायण राणे की पत्नी नीलम राणे ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार उनके पति को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने एक मराठी समाचार चैनल कहा, ‘मैंने शिवसेना से इस तरह की हरकत की कभी उम्मीद नहीं की थी जिस पार्टी को मेरे पति ने अपने जीवन के 40 साल दिए। अगर वे अपने पूर्व नेता के खिलाफ इस तरह से काम कर रहे हैं तो मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं.’उन्होंने कहा, ‘मैं भी हैरान थी जब शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने तब यहां (मुंबई में) मेरे घर पर हमला किया जब हम सभी एक रैली के लिए निकले थे। केवल बहू और मेरे नाती-पोते थे. वे एक घर पर हमला कैसे कर सकते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें