29 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटअनिल देशमुख के दामाद को CBI ने अरेस्ट कर छोड़ा, दी यह...

अनिल देशमुख के दामाद को CBI ने अरेस्ट कर छोड़ा, दी यह चेतावनी

घूस देने के आरोप में देशमुख का वकील डागा और सीबीआई का एक भी अधिकारी गिरफ्तार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। अनिल देशमुख के दामाद डॉ.गौरव चतुर्वेदी और देशमुख के वकील आनंद डागा को गिरफ्तार सीबीआई ने किया गया था। सीबीआई ने लगभग 20 मिनट तक पूछताछ के बाद डॉ.चतुर्वेदी को सशर्त छोड़ दिया। अधिकारियों ने डॉ. चुतर्वेदी को जरूरत पड़ने पर फिर बुलाने की बात कही है। वही आनंद डागा पर सीबीआई के एक निचले अधिकारी को घूस देकर जानकारी लीक करने और प्राथमिक जांच प्रभावित करने का आरोप है। इस मामले में एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

इधर देशमुख परिवार ने आरोप लगाया है कि बिना कोई नोटिस के ही यह गिरफ्तारी की गई है। राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के दामाद डॉ. गौरव चतुर्वेदी और अनिल देशमुख के लीगल टीम के सदस्य वकील आनंद डागा को सीबीआई ने हिरासत में लिया था। अब डॉ. गौरव चतुर्वेदी को सीबीआई ने छोड़ दिया है। इससे पहले सीबीआई ने उनसे 20 मिनट तक पूछताछ की। छोड़ने से पहले कहा गया कि जरूरत पड़ने पर दोबारा पूछताछ की जाएगी। उनके वकील आनंद डागा से पूछताछ जारी है।
वकील आनंद डागा पर आरोप है कि वे सीबीआई के निचले अधिकारी को रिश्वत देकर जांच रिपोर्ट के मैन्यूपुलेशन में और उन्हें लीक करने की जुगाड़ में लगे हुए थे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अनिल देशमुख की लीगल टीम से जो अधिकारी जुड़े हुए थे उन्हें सीबीआई ने अरेस्ट कर लिया है। उनका नाम अभिषेक तिवारी बताया जा रहा है। वहीं, देशमुख के परिवार ने डॉ.चतुर्वेदी के अपहरण का आरोप लगाया है। देशमुख परिवार का आरोप है कि बिना कोई जानकारी दिए डॉ. चतुर्वेदी और उनके वकील आनंद डागा को हिरासत में ले लिया गया। देशमुख के परिवार का आरोप है कि इस तरह की जांच और पूछताछ के लिए पहले नोटिस दिया जाता है। लेकिन सीबीआई की तरफ से ऐसा कोई नोटिस नहीं दिया गया।
सीबीआई अधिकारियों द्वारा 20-22 मिनट की पूछताछ के बाद डॉ. गौरव चतुर्वेदी को छोड़े जाने से पहले देशमुख ने यह भी बताया कि वे और उनका परिवार डॉ. चतुर्वेदी को इधर-उधर तलाश कर रहे थे। वे इस मामले को लेकर वरली पुलिस थाने में केस दर्ज करवाने भी पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम 6 बजे की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीबीआई ने ऐसे एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है  जो अनिल देशमुख की लीगल टीम को सूचनाएं लीक कर रहे हैं।
इस अधिकारी का नाम अभिषेक तिवारी बताया जा रहा है। अब तक सीबीआई को यह पता नहीं चल पाया है कि इसमें एक अधिकारी शामिल है या एक से ज्यादा। अब यह कहा जा रहा है अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को भी अरेस्ट किया जा सकता है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें