26.4 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाएड्स पीड़ित लुटेरी दुल्हन ने दूल्हों के उड़ाए होश!

एड्स पीड़ित लुटेरी दुल्हन ने दूल्हों के उड़ाए होश!

आठ शादी कर चुकी महिला निकली HIV पॉजिटिव, पुलिस अब सभी दूल्हों का कराएगी जांच

Google News Follow

चंडीगढ़। पति के गायब होने के बाद लुटेरी दुल्हन का धंधा शुरू करने वाली हरियाणा की 30 वर्षीय महिला ने पुलिस और उससे शादी करने वाले दूल्हों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, ये लुटेरी दुल्हन आठ शादी कर चुकी है और नौवें की तैयारी में थी ,लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा तीन और लोगों को भी हिरासत लिया गया है। एक हफ्ते पहले गिरफ्तार इस महिला का जब HIV टेस्ट कराया गया था तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पुलिस अब इस महिला से शादी करने वालों की जांच कराने की तैयारी में है। पुलिस के अनुसार महिला जहां भी शादी की वह यह सप्ताह रह कर आई है।

मालूम हो कि महिला अपने 3 साथियों के साथ गिरोह बनाकर युवकों को फंसाती थी। शादी के बाद युवती मारपीट और दहेज मांगने के आरोप लगाकर झगड़ा करती थी और फिर पंचायत बुला लेती थी. राजीनामे के बाद में वह मौका पाकर ससुराल परिवार के गहने और कैश लेकर भाग निकलती थी। इस काम में उसकी मां भी साथ देती थी। ठगे गए 8 में से 3 दूल्हे हरियाणा के हैं। पटियाला के जुलका इलाके में 9वें दूल्हे की तलाश के वक्त वह पकड़ी गई। जहां भी उसने शादी की, वहां सुहागरात के बाद एक हफ्ते रहकर आई। ऐसे में उसके द्वारा ठगे गए दूल्हों पर भी एड्स का खतरा मंडरा रहा है। आरोपी महिला हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली है और उसकी उम्र 30 साल है। आरोपी महिला की असली शादी 2010 में पटियाला में हुई थी, जिससे उसे तीन बच्चे हुए।  उनकी उम्र अब 7 से 9 साल के बीच है। इसके बाद अचानक उसका पति गायब हो गया।
इस दुल्हन ने पति से तलाक भी नहीं लिया। चार साल पहले उसने लुटेरी दुल्हन का धंधा शुरू किया, जिसके बाद पंजाब व हरियाणा में कुंवारे, तलाकशुदा या विधुर मर्दों को फंसाकर ठगी करने लगी। यह लुटेरी दुल्‍हन 8 शादियां करने के बाद 9वीं शादी करने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह अपने गिरोह के सदस्‍यों के साथ देवीगढ़ पहुंची थी। वहां पर ये सभी जुल्का थाना पुलिस के चंगुल में फंस गए। पांच दिन पहले पकड़े गए इस गिरोह से पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपितों ने पंजाब के अलावा हरियाणा में नेटवर्क फैला रखा था।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें