32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिवंगत भाजपा नगरसेवक सुनील यादव को याद कर भावुक हुए लोग

दिवंगत भाजपा नगरसेवक सुनील यादव को याद कर भावुक हुए लोग

Google News Follow

मुंबई। भाजपा अंधेरी पूर्व विधानसभा की ओर से चटवानी हाल में रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। अंधेरी के दिवंगत भाजपा नगरसेवक सुनील यादव को याद कर हाल में बैठे लोगों की आंखें नम हो गईं। सुनील यादव के परिवार में उनकी पत्नी संध्या, बेटी दिशा और बेटा गौरव को सांत्वना देते हुए मौजूद भाजपा सहित सर्वपक्षीय नेताओं ने कहा कि सुनील यादव के परिवार के साथ हम सभी खड़े रहेंगे।

भाजपा के केंद्रीय सचिव सुनील देवधर ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सुनील यादव के निधन से मन बेहद दुःखी है। उनका जाना संगठन के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत रूप से एक अपूर्णीय क्षति है। सुनील देवधर ने कहा अंतिम दर्शन के समय प्रचंड भीड़ को देखने के बाद मालूम पड़ता है कि सुनील यादव कितने लोकप्रिय जननेता थे।

इस दौरान शिवसेना विधायक रमेश लटके ने कहा कि इतनी मेडिकल सुविधाएं होने के बाद भी हम सुनील यादव को नहीं बचा सके। इसका बड़ा दुख हो रहा है। अंधेरी में सुनील यादव का एक अच्छा स्मारक बनाई जाएगी,ताकि उनकी यादें हमारे साथ जिंदा रहे। शिवसेना सांसद गजानन कीतिकर ने कहा सुनील यादव एक अच्छे नेता थे।

वहीं विधायक पराग अलवणी ने कहा कि सुनील यादव सबके प्रिय थे। यादव एक अच्छे नगरसेवक थे। अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा की। यादव भाजपा के एक सच्चे कार्यकर्ता थे। संघ की जवाबदारी हो या भाजपा की बहुत अच्छी तरह से निभाते थे। कोविड के दौरान यादव ने लोगों के लिए नेक काम किए। यादव  परिवार के साथ सदैव भाजपा साथ खड़ी रहेगी।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक भाऊ जाधव ने कहा संगठन किस तरह से बढ़े यह गुण सुनील यादव के पास था। उनके निधन से बेहद दुखी हूं। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेश शेट्टी ने कहा मुझे याद है जब पहली बार चुन कर आया, हमारी पहली मुलाकात से हमारा रिश्ता बढ़ता गया। नगरसेवक रहकर उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। अंधेरी ने एक अच्छा नेता खो दिया दिया। उनकी यादें हमारे साथ रहेंगी।

अभिनेता मनोज जोशी ने इस दौरान पुरानी बातों को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा सुनील यादव के जाने से मन दुखी है। हमने एक सच्चा और अच्छा इंसान खो दिया है। इस दौरान पूर्व राज्यपाल राम नाईक,भाजपा नेता विनोद तावड़े, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा,विधायक आशीष शेलार, विद्या ठाकुर, विधायक अमित साटम, पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार,नगरसेवक अभिजीत सामंत, भाजपा नेता अशोक पांडे सहित आदि कई बड़े नेताओं ने सुनील यादव को श्रद्धांजलि देते समय उनकी यादों में खो गए। हाल में बैठे लोग सुनील यादव को याद कर काफी भावुक दिखाई दिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें