28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियायोगी सरकार पर पूर्व गवर्नर कुरैशी की अमर्यादित टिप्पणी, राजद्रोह का केस...

योगी सरकार पर पूर्व गवर्नर कुरैशी की अमर्यादित टिप्पणी, राजद्रोह का केस दर्ज

Google News Follow

रामपुर। योगी सरकार पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में यूपी और उत्तराखंड के पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह की धारा 124 ए सहित कई आरोपों के साथ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि अजीज कुरैशी डेढ़ साल बाद घर से निकलकर रविवार को सीधे रामपुर सपा सांसद आजम खां के घर उनके परिवार से मिलने गए थे। इसके बाद कुरैशी ने योगी सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह इंसान और शैतान की लड़ाई है।

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि वह कोरोना के चलते डेढ़ साल बाद अपने घर से निकले हैं। आजम खां के परिवार से मिलने वह यहां आए हैं। उन्होंने सपा सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डा. तजीन फातिमा और बेटे अदीब आजम से भी मुलाकात की।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने विवादास्पद बयान दिया था। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए लोगों की भावनाओं को भड़काने के साथ ही सरकार की छवि को धूमिल करने समेत कई आरोपों में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि इस मामले में पूर्व राज्यपाल के खिलाफ धारा 153 ए, 153 बी, 124 ए और 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजीज कुरैशी ने कहा था कि यह एक तरफ इंसान और एक तरफ शैतान की लड़ाई है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया है कि लोगों की भीड़ की उपस्थिति में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तुलना शैतान से की थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व राज्यपाल का बयान दो समुदायों के बीच शत्रुता आदि की भावनाओं को भड़काने वाला है तथा जान बूझकर लांछन लगाना एवं समाज में अशांति पैदा करने वाला बयान है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें