28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियासपा,बसपा व कांग्रेस को वोट देना पाप है

सपा,बसपा व कांग्रेस को वोट देना पाप है

Google News Follow

नोएडा। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर तीखा बयान दिया है। सोमवार को उन्होंने बीजेपी महिला कार्यसमिति की बैठक में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को वोट देना पाप है। उन्होंने कहा कि उन्हें मंदिर जाने में डर लगता है। इसलिए उन्हें वोट देना पाप है.बीजेपी महिला कार्यसमिति की बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को मंदिर जाने में डर लगता है। भारत माता की जय बोलने में डर लगता है, इसलिए इन्हें वोट देना पाप है. स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा किसानों के भेष में विपक्ष आक्रमणकारी हो गया है।

आपको याद दिला दें कि शनिवार को अयोध्या के मारवाड़ी सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भी सपा-बसपा का सवाल सामने आते ही स्वतंत्र देव सिंह भड़क गए थे. उन्होंने कहा कि उन पार्टियों की बात करने की जरूरत नहीं है जो भ्रष्टाचार में डूबी रही हैं और सिर्फ लूटने के लिए ही सरकार बनाती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा-बसपा की क्या बात करते हो, उनकी बात करने की आवश्यकता नहीं है। उनका तो नेतृत्व ही भ्रष्टाचार में लिप्त है. वे सत्ता बनाते ही हैं लूटने के लिए। उनके यहां जातिवाद का बोलबाला है, नियुक्तियों से लेकर बाकी सभी कामों में भ्रष्टाचार है. मोदी और योगी की तारीफ करते हुए स्वतंत्र सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी नेतृत्व कर रहे हैं। हमारा मुख्यमंत्री ईमानदार और परिश्रमी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें