30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमदेश दुनियास्वतंत्र देव का वार: धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण साम्प्रदायिक है,...

स्वतंत्र देव का वार: धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण साम्प्रदायिक है, तो मै.

Google News Follow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घमासान तेज हो गया है। यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी नेताओं पर जोरदार हमला बोला है।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने  कहा कि अगर कश्मीर से धारा 370  हटाना  और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना ‘साम्प्रदायिक’ है तो मै भी ‘साम्प्रदायिक हूं।

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल (भाजपा का चिन्ह) खिलेगा। सांप्रदायिक होने के आरोप की वजह से अटल जी की सरकार सत्ता में आने के बाद 13 दिनों तक चली।  मैं आप सभी से कहता हूं, अगर भारत माता की जय कहना, राम मंदिर बनाना और धारा 370 को खत्म करना सांप्रदायिक है, तो मैं एक गर्वित सांप्रदायिक हूं।’ भाजपा के राज्य प्रमुख ने देश में वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना की।
उन्होंने कहा, “देश में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी के रूप में ईमानदार और मेहनती नेतृत्व है। व्यक्तिवाद, परिवारवाद और कांग्रेस के वंशवाद के जाल में न फंसें।” उन्होंने कहा कि “पहले अंग्रेजों ने, फिर घोटालेबाज कांग्रेस ने देश को लूटा। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भगवान राम और भगवान कृष्ण को नहीं मानते थे। इंदिरा (भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) ने संतों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। सोनिया गांधी ने भगवान राम के अस्तित्व से इनकार किया। ”
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें