29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाMumbai: जेल से छूटने के बाद दामाद ने की सास के साथ...

Mumbai: जेल से छूटने के बाद दामाद ने की सास के साथ हैवानियत

Google News Follow

मुंबई। मुंबई विले पार्ले में एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक दामाद ने अपनी सास की हत्या कर प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया। इससे पहले आरोपी चेन झपटमारी के आरोप में जेल में था। आरोपी हाल ही में 1 सितंबर को जेल से छूटा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी सास के सिर पर टाइल्स से मारा था और चाकू से कई वार करने के बाद हैवानियत की। पुलिस के अनुसार आरोपी जब जेल से बहार आया तो अपनी पत्नी से मिलने सास के घर  गया जहां उसने देखा कि उसकी पत्नी की किसी और से शादी हो गई है और वह गर्भवती है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना विले पार्ले (पूर्व) की है जहां महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। तीन साल से चेन स्नेचिंग की घटना में पहले से ही जेल में बंद आरोपी को 1 सितंबर को रिहा किया गया था। जेल से छूटने के बाद, आरोपी अपनी पत्नी से मिलने गया और उसने देखा कि उसने किसी और से शादी कर ली है और वह गर्भवती है। आदमी ने अपनी पत्नी से अपने नए पति को छोड़ने के लिए कहा।
हालांकि, अगले दिन जब वह उससे मिलने गया तो वह उस जगह से चली गई थी। उसने अपनी सास से उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की, जिसने उसे कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने अपनी सास के साथ मारपीट की और कई बार चाकू से वार किया। उसे एक दिन बाद पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अभी हाल ही मुंबई में एक महिला के साथ रेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई  थी। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें