28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियाJharkhand: ईसाइयों ने इसलिए मेरी बेटी के साथ किया बलात्कार

Jharkhand: ईसाइयों ने इसलिए मेरी बेटी के साथ किया बलात्कार

Google News Follow

Related

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में एक दलित महिला द्वारा ईसाई धर्म न अपनाने पर उनकी नाबालिग बेटी से बलात्कार किया गया। महिला ने यह आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन पर लगातार ईसाई धर्म कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा है। लगातार बनाए जा रहे प्रेशर के बावजूद न झुकने पर आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्‍कर्म किया। महिला के बयान के बाद पुलिस ने POCSO एक्‍ट समेत IPC अन्‍य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला गुमला जिले के कुरकुरा थाना के जामडीह गांव का है। महिला स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि ईसाई धर्म स्‍वीकार करने को लेकर कुछ ग्रामीण उनके परिवारवालों को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले ईसाइयों ने उनकी बेटी के साथ रेप किया। इस घटना के बाद से वह सदमे में हैं। हालांकि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कुरकुरा थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी 14 अगस्‍त को उनके घर आए थे और ईसाई धर्म स्‍वीकार करने को कहा था, पर उन्‍होंने इससे इनकार दिया। इसके बाद महिला का ग्रामीणों से इस मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान कुछ आरोपी हिंसक हो गए और उनकी 16 वर्षीय बेटी से दुष्‍कर्म किय।. पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने कहा कि उनकी बेटी से शादी करने के बाद उसे ईसाई बना दिया जाएगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें