28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाचन्नी को सीएम बना कर घिरी कांग्रेस,महिला आयोग ने कहा-महिलाओं को खतरा

चन्नी को सीएम बना कर घिरी कांग्रेस,महिला आयोग ने कहा-महिलाओं को खतरा

Google News Follow

चंडीगढ़। पंजाब  के नए मुख्यमंत्री चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर कांग्रेस चर्चा में है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद रविवार को जब चन्नी के नाम पर मुहर लगी तो पार्टी को थोड़ी आस थी कि अब मामले में सुधार आएगा लेकिन चन्नी को सीएम बनाकर पार्टी चारों तरफ से फंस गई है। सीएम पद मिलते ही चन्नी पर लगा ‘मी-टू’ (Me Too) का घाव एक बार फिर हरा हो गया है। इस मामलों को लेकर जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर तो हमलावर थी ही तो वहीं अब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी चन्नी को सीएम पद दिए जाने पर निशाना साधा है।

सोमवार को आज चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें एक महिला के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब का सीएम बनाया है। जो कि  एक तरह से विश्वासघात है। रेखा शर्मा ने चन्नी को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताया साथ ही उनके खिलाफ जांच की भी मांग की। रेखा शर्मा ने आगे कहा कि वो सीएम बनने के लायक नहीं है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आगे कहा, ‘मैं सोनिया गांधी से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का आग्रह करती हूं।’ रेखा शर्मा ने कहा कि मी टू आंदोलन के दौरान साल 2018 में उनके (पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी) के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। इस मामले को राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान में लिया था और अध्यक्ष उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे, लेकिन मामले में कुछ नहीं हुआ। बहरहाल कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने पर घिर गई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें