29 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमबॉलीवुडकुंद्रा के पास से मिले 119 पोर्न वीडियो, यश ठाकुर के खिलाफ...

कुंद्रा के पास से मिले 119 पोर्न वीडियो, यश ठाकुर के खिलाफ लुकआउट नोटिस

Google News Follow

 मुंबई। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सोमवार को मिली जमानत के बाद मंगलवार को उन्हें रिहा कर दिया गया है। जेल के बाहर आते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि राज कुंद्रा के पास से 119 एडल्ट वीडियो मिले हैं जिन्हें वह 9 करोड़ में बेचने वाले थे। बता दें कि राज कुंद्रा ने 50 हजार देकर जमानत मिली है। उन्होंने जमानत मिलने के बाद कहा था कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि राज कुंद्रा के सहयोगी यश ठाकुर और प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया।

During the investigation (in a pornography case), police found 119 porn videos from businessman Raj Kundra’s mobile, laptop, and a hardrive disk. He was planning to sell these videos for Rs 9 crores: Mumbai Police Crime Branch pic.twitter.com/ZZNL5aY3EG
— ANI (@ANI) September 21, 2021
समाचार एजेंसी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा कि जांच के दौरान (अश्लील साहित्य मामले में) पुलिस को बिजनसमैन राज कुंद्रा के मोबाइल, लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क से 119 अश्लील वीडियो मिले। वह इन वीडियो को 9 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दी। इससे पहले कुंद्रा ने दावा किया था कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ गई थीं।

ठाकुर-बख्शी का लुकआउट नोटिस: मुंबई पोलिस ने इस प्रकरण में फरार आरोपी यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव सहित प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उसके राज कुंद्रा के सहयोगी होने का पता चला है।
एच अकाउंट्स ग्रुप: अश्लील फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद रायन जॉर्न थॉर्प को भी पकड़ा गया था। क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के खिलाफ महत्व अहम साक्ष्य मिले थे। संबंधित व्हॉट्सअप चैटिंग भी पुलिस के हाथ लगी थी। राज कुंद्रा ने यह चैटिंग इसी फरार आरोपी प्रदीप बख्शी से की थी और यह ग्रुप एच अकाउंट्स के नाम से बनाया गया था, जिसमें समूचे लेनदेन की जानकारी दी जाती थी।
क्या था व्हॉटसअप चैट में ?: इस व्हॉटसअप चैट में इन वीडियो की कुल बिक्री के आंकड़े, आमदनी, बुकिंग आदि का विवरण विस्तारपूर्वक लिखा गया था, जिसके मुताबिक प्रदीप बख्शी ने कुल बिक्री 2 लाख 69 हजार की होने की जानकारी दी थी। चैट में कुंद्रा के आमदनी खूब घट गई होने का भी कहा जाना दर्शाया गया था। इसके जवाब में प्रदीप बख्शी ने कहा था कि हम हरेक एक ही फिल्म डाला करते हैं, इसलिए बिक्री को रफ्तार मिलने में वक्त लगेगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें