27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमबॉलीवुडआलिया भट्ट के 'कन्यादान' वाले एड पर भड़कीं कंगना रनौत, कही यह...

आलिया भट्ट के ‘कन्यादान’ वाले एड पर भड़कीं कंगना रनौत, कही यह बात…

Google News Follow
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने आलिया भट्ट के कन्यादान वाले पर जमकर लताड़ लगाई है। इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। जहां कुछ लोग इस एड का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इसके विरोध में है। कंगना द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। मालूम हो कि आलिया भट्ट द्वारा एक विज्ञापन किया गया जिसमें अभिनेत्री कन्यादान परंपरा को बदलने की बात करती है। उन्होंने कहा है कि सामान बेचने के लिए धर्म  अल्पसंख्यक और राजनीति का इस्तेमाल न करें।
आपको बता दें कि अब इस विज्ञापन को कंगना रनौत ने भी देखा और अपना रिएक्शन पेश किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन को धर्म और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करार देते हुए सभी ब्रांड से अपील की है कि सामान बेचने के लिए धर्म, अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक की राजनीति का इस्तेमाल न करें। कंगना ने आलिया को ये पोस्ट टैग भी किया है।
कंगना ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए कहा है कि हम सब टीवी पर आए दिन देखते हैं कि जब सीमा पर कोई जवान शहीद हो जाता है तो उसके पिता गरजते हुए कहते हैं कि कोई बात नहीं, मेरा एक बेटा और है। मैं धरती मां के लिए उसे भी दान कर दूंगा। कन्यादान हो या पुत्रदान, समाज त्याग की प्रवृत्ति की इस संकल्पना को जिस तरह देखता है, उससे उसके केंद्र में मान्यताओं का पता चलता है।
कंगना ने अपने इंस्टा पर लिखे पोस्ट से साफ किया है कि देश में जो जवान शहीद होते हैं उनके परिवार के लोग भी उनको देश के लिए अपने बेटे का दान करते है। कंगना ने अपने कमेंट से हर किसी को एक मैसेज देने की भी कोशिश की है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  आलिया भट्ट के इस विज्ञापन में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस मंडप में दुल्हन के लुक में नजर आ आती हैं। इसके बाद वह बताती हैं कि परिवार का हर सदस्य उनसे कितना प्यार करते है।
पापा उसे कितना प्यार करते हैं ,लेकिन पापा ये नहीं कहते कि वो पराया धन नहीं है।  आलिया शादी में होने वाले कन्यादान पर बात करते हुए कहती हैं कि लड़कियों को पराया धन कहा जाता है। वह कहती हैं कि लड़कियां दान करने करने की चीज हैं ? क्यों सिर्फ कन्यादान, नया आइडिया कन्यामान।बता दें कि इसी विज्ञापन में शेरशाह फेम एक्टर बिजन जे आनंद भी है जो हाल ही कोरोना की वैक्सीन लेने से इंकार कर दिया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें