29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटPune News : पोस्टर लगाकर कोई बड़ा नेता नहीं बनता : नितिन...

Pune News : पोस्टर लगाकर कोई बड़ा नेता नहीं बनता : नितिन गडकरी

Google News Follow

पुणे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय छात्र संसद के एक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्होंने नेताओं पर जम कर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े पोस्टर और कट-आउट लगवा कर कोई बड़ा नेता नहीं बन सकता है, गडकरी ने छात्रों से अनुरोध किया कि वो शॉर्ट कट और पब्लिसिटी के पीछे न भागें और ऐसा करने से उन्हें नुकसान हो सकता है। गडकरी ने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रचार और अपने कटआउट लगाने जैसे प्रयासों के पीछे मत भागो. मुझे समझ में नहीं आता कि लोग अपने जन्मदिन को प्रचारित करने के लिए शहरों और कस्बों में अपने कटआउट क्यों लगाते हैं। वे इस प्रचार के लिए अपनी जेब से खर्च करते हैं।

क्या आपको लगता है कि आप कटआउट लगाकर, विज्ञापन छपवा करके बड़े नेता बन सकते हैं? क्या जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडीस और अटल बिहारी वाजपेयी ने इन तरीकों का इस्तेमाल किया था? कृपया शॉर्टकट न लें क्योंकि शॉर्टकट आपको छोटा कर देगा। गडकरी ने खुद अपना उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे कोरोना महामारी के दौरान मदद करते समय लोग उनकी फोटो खींचते थे। गडकरी ने कहा कि उन्हें खुद ये सब देख कर बुरा लगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी शुरू में फोटो खिंचवाना अच्छा लगा, लेकिन जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि ये सब बेकार की चीज़ें हैं। बाद में मैंने फोटो क्लिक करने से मना कर दिया।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें