27 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाकौन हैं स्नेहा दुबे? जो पाकिस्तान पीएम इमरान को UNGA में दिखाया आइना 

कौन हैं स्नेहा दुबे? जो पाकिस्तान पीएम इमरान को UNGA में दिखाया आइना 

Google News Follow
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम इमरान खान भारत के खिलाफ एक फिर जहर उगला। इस दौरान भारत ने मंच से पाकिस्तान को उसके काले कारनामों को उजागर करते हुए कहा पाक केवल भारत के खिलाफ झूठा प्रचार करता है। भारत ने महा सभा उसके हर सवालों को गिन गिनकर जवाब दिया। भारत की ओर से खरी खोटी सुनाने  वाली स्नेहा दुबे अपने भाषण की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। आइये जानते हैं कि आखिर पाक को मुहतोड़ जवाब देने वाली स्नेहा दुबे कौन हैं।
इमरान खान को करारा जवाब देने वालीं भारत की बेटी स्नेहा दुबे 2012 बैच की आईएफएस (भारती विदेश सेवा) अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गोवा से की है। इसके बाद उन्होंने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की और अंत में दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से एमफिल किया। जब से वह 12 वर्ष की थीं, तभी से वह भारतीय विदेश सेवा में शामिल होना चाहती थीं और वर्ष 2011 में अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर गईं। घूमने-फिरने की शौकीन स्नेहा का मानना है कि आईएफएस ऑफिसर बनने से उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का बेहतरीन मौका मिला है। स्नेहा अपने परिवार में सरकारी सेवाओं में शामिल होने वाली पहली हैं।
उनके पिता एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं जबकि उनकी मां एक स्कूल टीचर हैं। विदेश सेवा के लिए चुने जाने के बाद स्नेहा दुबे की पहली नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई थी। फिर अगस्त 2014 में उन्हें मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास भेज दिया गया। स्नेहा वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली सचिव हैं। यहां बताना जरूरी है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे, जहां वह पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेर सकते हैं।
यह एक ऐसा देश (पाकिस्तान) है जो खुद को फायर फाइटर बताकर आगजनी करता है : स्नेहा दुबे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रथम सचिव@MEAIndia pic.twitter.com/td48oDowzz
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) September 25, 2021
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महा सभा में स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान बार -बार भारत के खिलाफ झूठा और भ्रामक प्रचार करता है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे को उठाने  कड़ी फटकार लगाई और कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पालता है और उन्हें  हथियार भी मुहैया कराता है।स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान हर बार इस मंच का गलत इस्तेमाल करता है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें