29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाआधी रात सेंट्रल विस्टा की साइट पर पहुंचे PM, सिंधिया ने कहा-...

आधी रात सेंट्रल विस्टा की साइट पर पहुंचे PM, सिंधिया ने कहा- प्रेरणाप्रद

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी रविवार की रात अचानक सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंच गए।  इस दौरान उन्होंने वहां  चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। पीएम मोदी के औचक दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट कर पीएम के चौबीस घंटे काम करने की तारीफ की है। उन्होंने इसे प्रेरणाप्रद बताया है। बता दें कि हाल ही में पीएम ने एक कार्यक्रम में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की आलोचना करने वालों की जमकर लताड़ लगाई थी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया कि-  ‘हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका की एक भारी और सफल यात्रा से लौटने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में औचक निरीक्षण के लिए नए संसद भवन स्थल पर पहुंचे। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अथक सेवा वास्तव में प्रेरणादायक है!’ बता दें कि पीएम मोदी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उनके इस निरीक्षण की जानकारी किसी को भी नहीं थी।
Our 24*7 Prime Minister arrives at the new Parliament building site for a surprise inspection in less than 24 hours since his return from a packed & successful US visit. His tireless service towards nation-building is indeed inspiring! pic.twitter.com/tfKypBmTjT
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) September 26, 2021
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से सामने आई तस्वीरों में पीएम मोदी पूरी सावधानी के साथ साइट का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने निर्माणाधीन क्षेत्रों में पहने जाने वाला हेलमेट भी लगा रखा है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रोजेक्ट को रोकने के लिए कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था, हालांकि कोर्ट ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत निर्माण कार्यों की अनुमति दे दी थी। बता दें पीएम मोदी तीन दिवसीय यात्रा के बाद रविवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें