28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में बंद हुई मुफ्त शिवभोजन थाली योजना

महाराष्ट्र में बंद हुई मुफ्त शिवभोजन थाली योजना

Google News Follow

मुंबई। राज्य की ठाकरे सरकार ने अब कोरोना खत्म होने के नाम पर शिव भोजन थाली मुफ्त देना बंद करने का फैसला लिया है। आगामी 1 अक्टूबर से इस थाली के लिए 10 रुपए चुकाने होंगे। साथ ही पार्सल सुविधा भी बंद कर दी गई है। इसके पहले शिवभोजन थाली के लिए 10 रुपए चुकाने पड़ते थे। पर कोरोना संकट शुरु होने के बाद राज्य सरकार ने इसकी कीमत घटा कर 5 रुपए कर दी थी। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार मुफ्त में यह थाली देने लगी थी।

मंगलवार को राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। 1 अक्टूबर से शिवभोजन केंद्रों के प्रति दिन डेढ़ गुना थाली वितरित करने के लक्ष्य को घाटकर पहले की तरह किया जाएगा। कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में 29 मार्च 2020 को शिवभोजन थाली की कीमत 10 रुपए से घटाकर 5 रुपए प्रति कर दी गई थी।
फिर कोरोना संकट के चलते बीते 15 अप्रैल 2021 से ब्रेक द चेन के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त में प्रति दिन 2 लाख शिवभोजन थाली उपलब्ध कराई जा रही थी। शिवभोजन थाली मुफ्त में वितरित करने की अवधि गत 14 सितंबर को समाप्त हो गई है। सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना का प्रमाण कम होता नजर आ रहा है। चरण बद्ध तरीके से कोरोना की पाबंदियों को भी शिथिल किया जा रहा है। इसके मद्देनजर शिवभोजन थाली की दर पहले की तरह 10 रुपए करने का फैसला लिया गया है। दूसरी तरफ खाद्य, नागरिक आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन भर में राज्य के 1320 शिवभोजन केंद्रों पर 1 लाख 90 हजार 230 शिवभोजन थाली मुफ्त में वितरित की गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें