31 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियासोशल मीडिया इस बात पर ट्रेंड कर रहीं अर्चना पूरन सिंह,कहा-लोग क्रिएटिव...

सोशल मीडिया इस बात पर ट्रेंड कर रहीं अर्चना पूरन सिंह,कहा-लोग क्रिएटिव हैं

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर अर्चना पूरन सिंह ट्रेंड करने लगीं है। सिद्धू को ट्रोल करने के चक्कर में सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्चना पूरन सिंह को भी घेर लिया और उन पर खूब मीम्स बनाए। अब इसे लेकर खुद अर्चना पूरन सिंह ने अपने कू ऐप पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे लेकर उन्होंने कहा कि लोग बहुत क्रिएटिव हैं।

सिद्धू के पंजाब प्रदेश के कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें और ‘द कपिल शर्मा शो’ की होस्ट अर्चना पूरन सिंह को लेकर लोगों ने कई अटपटे मीम्स बनाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्चना और सिद्धू के मीम्स बनाकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इन मीम्स को देखकर अर्चना पूरन सिंह की हंसी नहीं रुक रही है. इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि उन्हें काफी हंसी आ रही है।

लोग बहुत क्रिएटिव हैं. एक फैन के मजेदार वीडियो को अपने कू ऐप पर शेयर करते हुए अर्चना ने कैप्शन में लिखा- ‘वाह पंजाब में सिद्धू जी ने रिजाइन किया… यहां मैं ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी. मुझ पर बनाए हुए मीम्स पढ़कर बहुत हंसी आई। बहुत क्रिएटिव लोग हैं। सोशल मीडिया पर अर्चना पूरन सिंह का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अर्चना के तमाम सोशल मीडिया फैंस उनके पोस्ट को काफी पसंद भी कर रहे हैं. साथ ही उनके पोस्ट पर अपनी राय दे रहे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें