34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमराजनीतिराहुल भैया सिद्धू के चक्कर में अमरिंदर को हटाए और अब वह...

राहुल भैया सिद्धू के चक्कर में अमरिंदर को हटाए और अब वह भी भागे

राहुल गांधी के होते हुए हमें कुछ करने की जरूर नहीं

Google News Follow

Related

टीकमगढ़। MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने टीकमगढ़ के गोर में सभा को संबोधित किया है। इस दौरान घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। सीएम ने कहा कि मोहनगढ़ तहसील के लोगों को जमीन के पट्टे देंगे। गोर गांव में सीएम ने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें पहले चरण में जमीन का पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा। सीएम ने पंजाब में चल रहे घटनाक्रम और कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर बड़ा हमला किया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब राहुल गांधी भैया कांग्रेस को डुबाने में लगे हैं, अच्छी बनी बनाई पंजाब की सरकार निपटा दी। अच्छे खासे अमरिंदर बने हुए थे, सिद्धू के चक्कर में अमरिंदर को हटाया और फिर सिद्धू भी भाग गए। अब राहुल गांधी के होते हुए हमें कुछ करने की जरूर ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कन्हैया कुमार जैसे देशद्रोहियों की भर्ती कर रही है। ऐसे लोग कहते थे कि भारत तेरे टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा है कि अब कांग्रेसी कह रहे है, कि वो समस्या सुन रहे हैं, मैं तो सुनूंगा। भीड़ से सीएम ने सवाल किया कि बताओ जनता से मिलने आना चाहिए या नहीं…? इसके बाद उनकी जनदर्शन यात्रा दिगौड़ा के लिए प्रस्थान कर गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,469फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें