31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटगोरेगांव में तेंदुए ने 20 वर्षीय युवक पर किया हमला, आठ दिन...

गोरेगांव में तेंदुए ने 20 वर्षीय युवक पर किया हमला, आठ दिन में 5वीं घटना

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में तेंदुए का आतंक इस कदर बढ़ा है कि आसपास के लोग भी दहशत में जी रहे हैं। तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया है। यह घटना तब हुई जब युवक अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। पिछले आठ दिनों में यह पांचवी घटना है। युवक को कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग तेंदुए को लगातार पकड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन तेंदुआ वन विभाग के ‘बिछाए जाल’ से निकल जा रहा है।
ताजा मामले युवक जब अपने दोस्‍त के साथ गोरेगांव अपने घर जा रहा था, तभी रास्‍ते में उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। काफी देर तक तेंदुआ उस पर हमला करता रहा और बाद में वहां से चला गया। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी दो दिन पहले ही मुंबई के आरे कॉलोनी में यूनिट नंबर 3 के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले आयुष कुमार यादव नाम के 4 साल के बच्चे पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था। इस घटना से लोग अभी डरे ही हुए थे कि बुधवार को तेंदुए ने एक महिला पर पीछे से आकर हमला कर दिया।
हालांकि 64 साल की महिला ने लाठी उठाई और तेंदुए पर हमला बोल दिया। इसके बाद तेंदुआ भाग गया आरे कॉलोनी से सटा हुआ बोरीवली नेशनल पार्क है। यहां पर जंगलों से होकर अक्सर तेंदुए इंसानी इलाकों में आ जाते हैं।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें