29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आडवाणी भी,इनका नाम गायब

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आडवाणी भी,इनका नाम गायब

Google News Follow

नई दिल्ली। BJP ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 सदस्य शामिल हैं। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुरली मनोहर जोशी का नाम भी शामिल है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि लालकृष्ण आडवाणी भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं और वह भी नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर। इतना ही नहीं, भाजपा की इस 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह समेत कई के नाम हैं।

BJP की इस लिस्ट में सांसद वरुण गांधी का नाम नहीं है। इतना ही नहीं, उनकी मां मेनका गांधी को भी इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। भाजपा के बयान के मुताबिक, 80 नियमित सदस्यों के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी पार्टी का एक प्रमुख विचार-विमर्श करने वाला निकाय है, जो सरकार के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मिलता है और संगठन के एजेंडे को आकार देता है। कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय से कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो पाई है। इस सूची में अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा, हाल ही में शामिल किए गए मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें