27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाBJP कार्यकर्ता की हत्या मामले में CBI का बड़ा ऐक्शन,11 लोगों को...

BJP कार्यकर्ता की हत्या मामले में CBI का बड़ा ऐक्शन,11 लोगों को किया गिरफ्तार

Google News Follow

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा के मामले में सीबीआई ने बड़ा ऐक्शन लिया है। नंदीग्राम में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सीबीआई ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एजेंसी ने पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम से गिरफ्तार किया। यहां 2 मई को आए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हिंसा भड़क गई थी और बीजेपी के कार्यकर्ता देबब्रत मैती की हत्या हो गई थी। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। टीएमसी ने इस कार्रवाई को बीजेपी की ओर से बदले की साजिश करार दिया है।

टीएमसी ने इस कार्रवाई को नंदीग्राम से ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी के बयान से जोड़ा है। अपने इस कथित बयान में शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। टीएमसी के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने कहा है कि इस ऐक्शन का केंद्र सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने कहा कि सीबीआई की जांच हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही है और यह उसके तहत ही ऐक्शन हुआ है। इसका सरकार से कोई ताल्लुक नहीं है। सीबीआई ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनमें टीएमसी के नेता शेख सूफियान के दामाद शेख हकीबुल भी शामिल हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें