30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश हिंसा: इस्कॉन भक्तों ने हिन्दुओं पर हुए हमलों को लेकर किया...

बांग्लादेश हिंसा: इस्कॉन भक्तों ने हिन्दुओं पर हुए हमलों को लेकर किया प्रदर्शन 

Google News Follow
नई दिल्ली। बांग्लादेश में पिछले दिनों हिन्दू मंदिरों और अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों को लेकर इस्कॉन भक्तों ने भारत में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया।वहीं, कोलकाता में भक्तों ने प्रदर्शन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

13 अक्टूबर को कुमिला में एक पूजा मंडप में कथित तौर पर कुरान के अपमान की खबरों के बाद बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। इसके बाद देश के कई जिलों में हिंसा की घटनाएं देखने को मिलीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 13 अक्टूबर वाले दिन हाजीगंज में पूजा स्थलों पर हुए हमलों में पुलिस गोलीबारी में करीब चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो दिन बाद नाओखली में हिंदू मंदिरों पर किए गए हमलों में दो और लोगों की जान चली गई। इस्कॉन के प्रवक्ता ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू समुदाय अपने साथी समुदाय के सदस्यों पर हिंसक हमलों से काफी हैरान है। उन्होंने कहा कि वैश्विक कीर्तन विरोध प्रदर्शन के रूप में वह बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ अपनी एकजुटता दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के जरिए बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और न्याय की मांग की जाएगी। मालूम हो कि शनिवार को 150 देशों में  700 इस्कॉन मंदिरों में विश्वव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस्कॉन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि गुरुवार को मंदिर में कुरान रखने के आरोप में बांग्लादेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें