29.7 C
Mumbai
Friday, June 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदामाद के खिलाफ एक्शन के दुख से उबर नहीं पा रहे मलिकः...

दामाद के खिलाफ एक्शन के दुख से उबर नहीं पा रहे मलिकः बावनकुले

Google News Follow

Related

मुंबई। पूर्व ऊर्जा मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखऱ बावनकुले ने कहा है कि राज्य के कैबिनेट मंत्री ड्रग्स मामले में अपने दामाद समीर खान की गिरफ्तारी के दुख से उबर नहीं पा रहे हैं। इस लिए एनसीबी अधिकारी समीर वानखेडे के खिलाफ हर रोज बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि दरअसल उन्हें रोज अपने परिवार वालों से सुनना पड़ता है कि मंत्री होने के बावजूद अपने दामाद को नहीं बचा सके। उसे 8 महिने जेल में रहना पड़ा।

इससे परेशान होकर मलिक वानखेडे के पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार भष्ट्राचार के साथ-साथ नशे के सौदागरों को बचाने मे व्यस्त है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से महाविकास आघाड़ी के एक वरिष्ठ मंत्री नशे के सौदागरों को बचाने के प्रयासों में लगे हैं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी को जेल भेजने की धमकी दे रहें है, उन पर व्यक्तिगत हमले कर रहे है, वह निंदनीय है। इसे मुंबई सहित पूरे देश की जनता देख रही है। इसका भरपूर जवाब मुंबई सहित महाराष्ट्र की जनता महाविकास आघाड़ी सरकार को आगामी चुनाव में देगी।

मुंबई भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में श्री बावनकुळे ने आगे कहा की जैसा कि हम सबने देखा की कुछ ही दिनों पूर्व भ्रष्ट्राचार के गंभीर आरोप में महाविकास आघाड़ी सरकार के गृहमंत्री को अपने पद से हाथ धोना पड़ा। उनके द्वारा मुंबई पुलिस विभाग के माध्यम से १०० करोड़ रूपये मासिक उगाही की जा रही थी और उसकी जांच अभी तक चल रही है। ऐसे में महाविकास आघाड़ी सरकार के एक और मंत्री द्वारा नशे के सौदागरों की पैरवी करना तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी को जेल भेजने की धमकी देना सरकार की नियत की कलई खोल रही है।

नशे से बर्बाद हो रहे युवा

इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विक्रांत पाटील ने कहा की महाविकास आघाड़ी सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट्राचार में लिप्त है। युवाओं का जीवन नशे के माध्यम से बर्बाद करने को आतुर है। भाजपा उनकी इस मंशा को कभी भी सफल होने नहीं देगी। गांव-गांव, घर-घर में हम भाजपा युवा वॉरियर तैयार करेंगे, जो नशे के सौदागरों के खिलाफ खड़ा होकर देश निर्माण के लिए कार्य करेंगे।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,323फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें