26 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, भारत आने का दिया...

PM मोदी ने पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, भारत आने का दिया न्यौता

Google News Follow
वेटिकन। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। यह मुलाकात 20 मिनट के लिए तय की गई थी लेकिन, आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली। पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्यौता दिया। हालांकि, दोनों नेताओं ने किस मुद्दे पर बातचीत की इसका खुलासा नहीं किया गया, लेकिन बताया जा रहा है कि सम्भवतः कोरोना वायरस पर चर्चा हुई होगी। वहीं, इस मुलाकात पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि परम्परा के अनुसार जब पोप फ्रांसिस से चर्चा होती है तो कोई एजेंडा तय नहीं होता है। बता दें कि इससे पहले इटली पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी से मुलाकात की। वहीं, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने इससे पहले बताया कि वेटिकन ने इस वार्ता के लिए कोई एजेंडा तय नहीं किया है। मेरा मानना है कि परंपरा है कि जब पोप फ्रांसिस से चर्चा होती है तो कोई एजेंडा नहीं होता और हम इसका सम्मान करते हैं। मैं आश्वस्त हूं कि इस दौरान आम तौर पर वैश्विक परिदृश्य और उन मुद्दों को लेकर जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है चर्चा में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि गोवा में ईसाई समुदाय एक महत्वपूर्ण समर्थन आधार बनाता है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा के लिए समुदाय का वोट महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके समर्थन के बिना सरकार बनाना मुश्किल है। दूसरी तरफ केरल में भी रोमन कैथोलिक चर्च का खासा प्रभाव  है।  बता दें कि पीएम मोदी पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। जहां वे16वें जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के निमंत्रण पर 29 से 31 अक्टूबर तक रोम, इटली और वेटिकन सिटी के दौरे पर रहेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें