27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहड़पसर से झांसी के लिए चलेगी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन

हड़पसर से झांसी के लिए चलेगी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन

31 अक्टूबर से शुरु होगा आरक्षण 

Google News Follow

मुंबई। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल हडपसर और झांसी के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 01921 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी 4 नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2021 (3 सेवाएं) तक प्रत्येक गुरुवार को हडपसर से 15.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.35 बजे झांसी पहुंचेगी।01922 साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी 3 नवंबर 2021 से 17 नवंबर 2021 (3 सेवाएं) तक प्रत्येक बुधवार को झांसी से 12.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे हड़पसर पहुंचेगी।

रास्ते में यह ट्रेन दौंड कोर्ड लाइन, मनमाड, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में  1, एसी-2 टीयर, 7 एसी-3 टीयर, 7 स्लीपर क्लास, 5 सेकेंड सीटिंग क्लास के कोच होंगे।
आरक्षण: 01921 पूर्णतया आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल  के लिए बुकिंग,विशेष शुल्क पर 31 अक्टूबर 2021 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट: www.irctc.co.in पर आरंभ होगा।

मुंबई-गोरखपुर के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन:  त्योहारी मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह विशेष ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। 05402 साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी 7 नवंबर 2021 से 21 नवंबर 2021 (3 सेवाएं) तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला से 13.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 00.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 05401 साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी 5 नवंबर 2021 से 19 नवंबर 2021 तक (3 सेवाएं) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार 19.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 04.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में 7 एसी-3 टियर, और 11 सेकंड सिटिंग कोच होंगे।
हाल्ट:  यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, चित्रकूट धाम, बांदा, रगौल, भरवा सुमेरपुर, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर रुकेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें