31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदेशमुख के बाद अब परब का नंबर सोमैया,गिरफ्तार हो चुके है अनिल...

देशमुख के बाद अब परब का नंबर सोमैया,गिरफ्तार हो चुके है अनिल देशमुख

Google News Follow

मुंबई। पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने ने कहा है कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बाद अब परिवहन मंत्री अनिल परब का जेल जाने का नंबर है। उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्टाचार करने वालों का हिसाब होगा। गौरतलब है कि सोमवार की रात 1 बजे ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद देशमुख को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल निलंबित आरटीओ इंस्पेक्टर गजेंद्र पाटील ने परिवहन मंत्री अनिल परब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अविनाश ढाकने समित 5 अधिकारियों के खिलाफ करोड़ रुपयों की वसूली के संबंध में नाशिक के पंचवटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

गजेंद्र पाटील ने पुलिस स्टेशन में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक आरटीओ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए करोड़ों रुपए की मोटी रकम परिवहन मंत्री अनिल परब के इशारे पर वसूल की जाती थी। शिकायत पत्र में गजेंद्र पाटील ट्रांसफर पोस्टिंग में 250 से 300 करोड रुपए वसूल करने का आरोप लगाया है। सोमैया ने भी इस मामले की शिकायत की है। इस बीच देशमुख को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहाँ ईडी उनकी एक सप्ताह की हिरासत मांगेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें