28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: मैथिल विकास प्रतिष्ठान ने छात्रों को बांटे लैपटॉप

Maharashtra: मैथिल विकास प्रतिष्ठान ने छात्रों को बांटे लैपटॉप

Google News Follow

मुंबई। मीरा रोड, मैथिल विकास प्रतिष्ठान ने जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को साक्षात्कार के आधार पर 6 लैपटॉप, 8 चेक एवम् 13 स्टडी किट मटेरियल का छात्रों के बीच सफलतापूर्वक वितरण किया। छात्रों को मदद करने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसमें मिले मार्क्स, SSC या HSC में मिले मार्क्स के साथ साथ उनकी आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा गया। सभी छात्रों को मेरिट सार्टिफिकेट और मेडल भी दिया गया।

संस्था के सचिव आमोद कुमार झा, कोषाध्यक्ष पंकज पाठक, गिरीश रॉय, प्रकाश चौधरी , प्रमिल झा, मनीष पाठक, पंडित गौरिकांत झा, संरक्षक भावेश झा, सतीश झा, प्रशांत सिंह, रिंकी पांडे एवम् वंदना मिश्रा ने छात्र को पुरस्कार दिया। सभी छात्र और उनके अभिभावक आर्थिक सहायता  पाकर बेहद खुश थे। 2 अक्टूबर 2021 को 5 वीं साल छात्र मार्गदर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और मैथिल समाज की संस्था, मैथिल विकास प्रतिष्ठान पिछले 3 वर्ष से लगातार जरूरतमंद छात्रों को सहायता कर रही है।

प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. मोहन झा ने कहा कि प्रतिष्ठान भविष्य में भी छात्रों के लिए कैरियर गाइडेंस और आर्थिक सहायता करती रहेगी। डॉक्टर झा ने सभी कोर कमेटी सदस्य के साथ साथ मैथिल समाज, मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल सभी प्रोफेसर , शिक्षाविद को प्रतिष्ठान को सहयोग करने के लिए सहृदय धन्यवाद दिया। पंकज पाठक ने न्यूज डंका से बातचीत में बताया कि मैथिल विकास प्रतिष्ठान होनहार जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें