30 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटनवाब मलिक के दामाद की बढ़ेंगीं मुश्किलें, NCB ने बनाया यह प्लान 

नवाब मलिक के दामाद की बढ़ेंगीं मुश्किलें, NCB ने बनाया यह प्लान 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार मंत्री नवाब मलिक के दामाद पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)  नकेल कसने वाली। बताया जा रहा है कि मलिक के दामाद समीर खान की जमानत का एनसीबी पुरजोर विरोध करने के लिए पूरी तरह है। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही रही है।  NCB के मुताबिक समीर खान के पास से जो ड्रग्स मिली थी उसकी जो रिपोर्ट गुजरात की लैब से आई है वो पूरी तरह से ड्रग्स होने के आरोपों को नकार नहीं रही है।  बता दें कि नवाब मलिक  आर्यन खान के ड्रग्स मामले पकड़े जाने पर खूब हो हल्ला मचाया था।  उन्होंने जांच अधिकारी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

इसके साथ ही रिपोर्ट के कुछ हिस्सों में ड्रग्स होने की भी पुष्टि है। साथ ही उसके चेन ऑफ सप्लाई सिस्टम पेमेंट सहित कई तरह के सबूत हैं। एनसीबी के अनुसार यह सब हाईकोर्ट में रखें जाएंगे और बेल के खिलाफ होंगे। वहीं, बताया गया कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे केस अभी खत्म नहीं हुआ है। अनन्या ने बीमारी की बात कही थी। इसलिए समन के बावजूद उन्हें आने से छूट दी गयी थी, उसके बाद कुछ स्थितियां भी बदली, लेकिन केस की जांच चल रही है। अनन्या को  पूछताछ करने के लिए बुलाया गया है। बता दें कि नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके घर समेत कई ठिकानों की तलाशी ली थी। एजेंसी ने यह कार्रवाई ड्रग्स से संबंधित मामले में की थी।

सूत्रों के अनुसार, एनसीबी की कई टीमों ने खान के आवास समेत कई और ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई पिछले सप्ताह मुंबई से जब्त की गई 200 किलो ड्रग्स के संबंध में की गई। बता दें कि एनसीबी ने खान को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर एनसीबी जोनल के निदेशक समीर वानखेड़े ने एक बयान में कहा था कि खान से पूरे दिन विस्तार से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। यह पूछताछ और गिरफ्तारी पिछले हफ्ते बांद्रा पश्चिम में एक कुरियर से 200 किलोग्राम गांजा जब्त होने के बाद हुई थी। जब्ती के बाद खार में रहने वाले करन सजनानी के घर से गांजे के कई प्रकारों का इंपोर्टेड ढेर बरामद हुआ था। इधर, क्रूज ड्रग मामले में शाहरुख़ खान बेटे आर्यन खान बॉम्बे हाई कोर्ट की शर्तों के अनुसार शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुए। वह 30 अक्टूबर को 27 दिन जेल में रखने के बाद रिहा हुआ।आर्यन खान सहित सात लोगों को ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में एक क्रूज से गिरफ्तार किया गया था।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें