31 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमराजनीतिमहाराष्ट्र में मार्च तक बन जाएगी BJP की सरकार, नारायण राणे की...

महाराष्ट्र में मार्च तक बन जाएगी BJP की सरकार, नारायण राणे की ‘भविष्यवाणी’

Google News Follow

Related

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में मार्च तक बीजेपी की सरकार बन जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह दावा  राजस्थान की राजधानी जयपुर में की। उन्होंने कहा कि जी कुछ है वह सब ठीक हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री के इस दावे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मचा हुआ।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे है। खबरों में कहा जा रहा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल दिल्ली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में महाराष्ट्र बीजेपी के कई नेता कल से ही दिल्ली में है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कल रात गृह मंत्री अमित शाह से मिले।

वहीं, दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान पर कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने क्या भविष्यवाणी की है। जबकि सत्ताधारी के नेता और मंत्री नवाब मलिक ने भी नारायण राणे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया करेगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने हाल ही शिवसेना के राज्य सभा सांसद और उद्धव ठाकरे के सबसे करीबी नेता से मुलाकात की है। फिलहाल तो महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल देखने को मिल रही है।

 ये भी पढ़ें 

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवाब मलिक के ‘बकबक’ को किया बैन

नया नहीं है एक्ट्रेस के गालों से सड़कों की तुलना, लालू, PC शर्मा के बाद गुढ़ा ….  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें