30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटअनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने परमबीर सिंह से की...

अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने परमबीर सिंह से की पूछताछ  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का बयान दर्ज किया है। इंडिया टुडे के अनुसार, परम बीर सिंह 3 दिसंबर की सुबह तीन समन के बाद ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए और ईडी मुंबई के उप निदेशक और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कई घंटों तक पूछताछ की। बता दें कि परमबीर सिंह को हाल ही में निलंबित किया है। उन पर यह कार्रवाई प्रशासनीय कार्य में गड़बड़ी और अनुशासनहीनता के आरोप में की गई है।
बता दें कि, फ़िलहाल, अनिल देशमुख न्यायिक हिरासत में हैं। 2 नवंबर को ईडी अधिकारियों के सामने पेश होने के बाद उन्हें ईडी ने 3 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्होंने ईडी द्वारा पांच समन दिया था। ईडी द्वारा अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के बाद मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कथित रूप से मुंबई के कुछ पुलिस अधिकारियों से एक महीने में 100 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है। इसी मामले में ईडी ने पहले देशमुख के पीए को गिरफ्तार किया था जबकि उनके बेटे हृषिकेश को तलब किया था।
मालूम को कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखे आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे और कुछ अन्य मुंबई पुलिस अधिकारियों से 100 करोड़ रुपये प्रति माह वसूलने आरोप लगाया था। इसके बाद एक मामला इतना तूल पकड़ा की अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

ये भी पढ़ें

मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय की बेची गई संपत्ति को लेकर चैरिटी कमिश्नर सख्त, मांगा स्पष्टीकरण

महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह को किया निलंबित 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें