28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियावसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म, जाने क्या है नाम...

वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म, जाने क्या है नाम और गोत्र 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सोमवार को इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। उन्होंने सोमवार की सुबह डासना देवी मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह केवल हिन्दू धर्म के लिए कार्य करेंगे।

वसीम रिजवी ने गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर रविवार की रात ही पहुंच गए थे। उन्होंने सोमवार की सुबह मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की मौजूदगी वैदिक मंत्रों के बीच विधिवत सनातन धर्म ग्रहण किया। उन्होंने इस दौरान डासना देवी मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर संतान धर्म में अपनी आस्था जताई। वसीम रिजवी का अब नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी होगा। अब वे त्यागी समाज से जुड़ेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का गोत्र वत्स है।

धर्म परिवर्तन के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पवित्र धर्म है। इस धर्म में कई खूबियां हैं। उन्होंने अपना इस्लाम धर्म आज ही के दिन छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन यानी 6 दिसंबर को अयोध्या में कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद का ढ़ाँचा गिराया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल वह अब हिन्दू धर्म के लिए काम करेंगे। बता दें कि कुछ समय पहले अपनी वसीयत में कहा था कि उन्हें हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए।

ये भी पढ़ें

प्यार में पड़े पाकिस्तानी युवक ने सीमा पार करने की कोशिश, BSF ने पकड़ा

अमित शाह ने धारा 370 का समर्थन करने वालों को दिया कड़ा जवाब, पूछा  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें