28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडशादी से पहले कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत

शादी से पहले कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत

मंदिर का रास्ता बंद होने पर कपल के खिलाफ शिकायत, बढ़ेंगी मुसीबतें

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसस फोर्ट में हो रही है। आज यानी मंगलवार से वहां बॉलीवुड सितारों का 2 दिनों तक जमघट लगा रहेगा। इस बीच खबर है कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला राजस्थान के एक अधिवक्ता ने दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि इस शादी के लिए चौथ माता मंदिर का जो रास्ता बंद किया गया उसे खोला जाए। बता दें कि चौथ माता के मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रास्ता बंद होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इस शादी की शिकायत राजस्थान के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में की गई है। बता दें कि विक्की-कैटरीना की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में हो रही है। आज से वहां बॉलीवुड का जमघट लग रहा कई सेलिब्रिटी पहुंच गए हैं। जिस होटल में ये कपल शादी करेगा वो सवाई माधोपुर के चौथ के बरवाड़ा में है। इस स्थान पर चौथ माता मंदिर है। कैटरीना और विक्की की शादी के कारण मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। इस सड़क के बंद किये जाने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

यह शिकायत सवाई माधोपुर के नेत्रबिंदु सिंह जादून ने की है। शिकायत के लिए कैटरीना, विक्की, कलेक्टर सवाई माधोपुर और होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा के प्रबंधन को भी इस मामले में जिम्मेदार ठहराया गया है। राजस्थान के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दर्ज शिकायत के मुताबिक चौथ माता मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को कैफ और कौशल की शादी की वजह से बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि यह सड़क 6 से 12 दिसंबर तक बंद रहेगी। उन्होंने मांग की है कि श्रद्धालुओं की असुविधा को देखते हुए इस रास्ता को खोला जाए।

ये भी पढ़ें

सुकेश केस: ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन के खिलाफ जारी किया समन

अवैध निर्माण पर अभिनेता सोनू सूद को बीएमसी की नोटिस

सलमान-रणबीर को कैफ ने अपने शादी का नहीं दिया निमंत्रण ! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,338फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें