26 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में ओमीक्रॉन के और चार केस  

दिल्ली में ओमीक्रॉन के और चार केस  

Google News Follow

Related

भारत में लगातार नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के मामले देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को चार लोग ओमीक्रॉन पॉजिटिव पाए गए। इस तरह दिल्ली में अब ओमीक्रॉन के कुल 6 मामले हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी में ओमीक्रॉन के हलके लक्षण पाए गए हैं। सभी छह मरीजों में से एक मरीज ठीक हो गया और घर लौट गया है, जबकि अब भी पांच मरीजों का इलाज जारी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि  फिलहाल ओमीक्रॉन के संक्रमित छह केस हैं जिसमें एक मरीज ठीक होकर घर जा चुका है जबकि अन्य पांच का इलाज किया  जा रहा है।  उन्होंने बताया कि ये सभी लोग विदेश लौटे हैं और उन्हीं लोगों में ओमीक्रॉन के लक्षण देखने को मिले हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में कोरोना के 35 केस हैं। वहीं, तीन केस संदिग्ध हैं। जिन्हे एलएनजेपी में भर्ती किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रोण से संक्रमित मरीज को छुट्टी दे दी गई है। यह व्यक्ति रांची का रहने वाला था। 2 दिसम्बर को यह तंजानिया से दोहा और फिर दिल्ली आया था अधिकारियों ने बताया कि  वह साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भी रहा था।
बता दें कि केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि हालत को देखते हुए नए साल पर होने वाले कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई जा सकती है। वहीं, देशभर ओमीक्रॉन के कुल 45 मामले हो गए हैं। ज्यादा केस महाराष्ट्र में 18 केस मिले हैं। जिसमें से नौ मरीज ठीक हो गए हैं। बाकि नौ का इलाज जारी है।
ये भी  पढ़ें 

सीबीएसई ने अंग्रेजी के विवादित प्रश्न किये निरस्त, मिलेंगे पूरे अंक 

करीना कपूर के बाद अब महीप कपूर और सीमा खान भी कोरोना पॉजिटिव  

कांग्रेस के बाद अब AIMIM नेता ने रिजवी पर रखा 11 लाख का इनाम 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें