24 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहिम्मत हो तो गुप्त मतदान से कराए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

हिम्मत हो तो गुप्त मतदान से कराए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की चुनौती      

Google News Follow

विधानपरिषद की 6 सीटों में से 4 पर भाजपा की जीत से उत्साहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार में हिम्मत हो तो विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान (सीक्रेट बैलेट) से कराए। इस चुनाव में भी भाजपा का उम्मीदवार चुनाव जीतेगा। पाटिल ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को महाविकास आघाड़ी के 70 से 80 मत मिले हैं। दरअसल उनके लोग ही उनसे तंग आ चुके हैं।

 

पुणे में पत्रकारों से बातचीत में चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने भाजपा नगरसेवक रवींद्र भोईर को टिकट देने की पेशकश करके नागपुर एमएलसी सीट के चुनाव के दौरान ‘‘बचकाना खेल’’ खेला। भोईर चुनाव की पूर्व संध्या पर चुनाव मैदान से पीछे हट गए थे। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और मंत्री सुनील केदार के बीच खींचतान चुनाव के दौरान सामने आ गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एमवीए को हाथ उठाने के बजाय गुप्त मतदान के जरिए विधानसभा अध्यक्ष के पद पर चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। और आपको पता चल जाएगा कि कौन अध्यक्ष बनता है।’’ महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 से 28 दिसंबर को मुंबई में होना है। नाना पटोले के महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।
पाटिल ने कहा कि एमवीए सरकार के कार्यकाल में आम लोगों को दिक्कतें हो रही है और उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि एमवीए के तीन घटक दलों शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने पहले सत्ता बचाने का फैसला किया और फिर एक-दूसरे पर हावी होने लगे।
उन्होंने दावा किया, ‘‘एक हालिया उदाहरण है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मुंबई आयीं। जब वह मुंबई आयीं तो पवार साहेब और संजय राउत (शिवसेना सांसद) ने उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया। अपने दौरे पर वह कहती रही कि यूपीए कहां हैं? उस समय किसी ने आपत्ति नहीं जतायी लेकिन जैसे ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने फटकार लगायी और समर्थन वापस लेने की धमकी दी तो राउत कहने लगे कि कांग्रेस के बिना यूरीए कैसे संभव है।’’
ये भी पढ़ें 

 विधान परिषद चुनाव में तीनों दलों पर भारी पड़ी भाजपा

पीएम मोदी और सीएम योगी में गजब की बॉन्डिंग! क्या है मायने?  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें