27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिCM चेहरा वाले बयान से पलटी प्रियंका गांधी, कहा, बढ़ा-चढ़ाकर कह दिया 

CM चेहरा वाले बयान से पलटी प्रियंका गांधी, कहा, बढ़ा-चढ़ाकर कह दिया 

Google News Follow

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने बयान से पलट गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मै ही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री का चेहरा हूं। शुक्रवार को युवा घोषणा पत्र जारी करते हुए जब उनसे पूछा कि गया था कि यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है तो उन्होंने कहा था कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से कोई चेहरा दिख रहा है ? इसके बाद यह चर्चा होने लगी थी कि प्रियंका गांधी ही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री का चेहरा होगीं। कहा जाने लगा था कि ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार से कोई सीएम पद के लिए उम्मीदवार होगा। लेकिन,प्रियंका गांधी ने कुछ समय बाद ही अपने बयान से पलट गई।

उन्होंने अपने बयान के कुछ समय बाद ही समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि आप लोगों के बार- बार सवाल से चिढ़कर मैने बढ़ा -चढ़ाकर यूपी के मुख्यमंत्री के बारे में कह दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा वह नहीं हैं, मैंने बस बढ़ा चढ़ा कर कह दिया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी ही निर्णय करेगी कि राज्य का कौन मुख्यमंत्री होगा। वह तो आप लोगों के बार बार एक ही सवाल करने पर मैंने इस संबंध में बढ़ा कर बोल दिया था।

प्रियंका गांधी के बयान के बाद यह अटकलें जोर पकड़ ली थी कि उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार से ही मुख्यमंत्री का दावेदार होगा ,लेकिन प्रियंका गांधी के पलट जाने के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश में सीएम पद का चेहरा कौन होगा।

ये भी पढ़ें 

गोवा चुनाव: उत्पल पर्रिकर पणजी से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

शिवसेना ने गोवा में नौ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस से नहीं बनी बात 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें