28.7 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमराजनीतिकरहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, किया नया वादा

करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, किया नया वादा

Google News Follow

समाजवादी के मुखिया अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध की जानकारी सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने शनिवार को की। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश यादव ने अपने वादे दोहराये उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आती है तो दोबारा लैपटॉप बांटने की योजना शुरू करेगी और नए साल में नए संकल्प के साथ  लोगों 300 यूनिट फ्री बिजली मुहैया कराएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए लैपटॉप लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने 22 लाख युवाओं को आईटी सेक्टर में रोजगार देने का वादा भी किया।

उन्होंने रोजगार के लिए संकल्प का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सपा की सरकार आने पर 22 लाख युवाओं को आईटी सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के बारे में बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी भी डोर टू डॉट चुनाव कैंपेन चलाएगी।

इसके अलावा, अखिलेश यादव  की उपस्थिति में बरेली की पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरना,रीता सिंह शामिल हुए। वहीं, अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को पार्टी का टिकट देने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें 

CM चेहरा वाले बयान से पलटी प्रियंका गांधी, कहा, बढ़ा-चढ़ाकर कह दिया 

PM मोदी ने लोकप्रियता में दिग्गजों को पछाड़ा, 71 % रेटिंग के साथ शीर्ष पर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें