29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक के स्कूल में नमाज पढ़ने का मामला गरमाया, विरोध के बाद...

कर्नाटक के स्कूल में नमाज पढ़ने का मामला गरमाया, विरोध के बाद जांच के आदेश

Google News Follow

कर्नाटक के एक स्कूल में छात्रों द्वारा नमाज पढ़ें जाने का मामला सामने आया। इस संबंध की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनों में विरोध जताया है। वहीं, शिक्षाधिकारी ने जाँच का आदेश दिया है। बता दें कि इससे पहले भी कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में यूनिफॉर्म को लेकर विवाद हो चुका है। दो दिन पहले ही 6 छात्राओं हिजाब पहन कर आने पर 20 दिन तक स्कूल न आने के लिए कहा गया है।

क्या है मामला
कर्नाटक के कोलार जिले के एक सरकारी स्कूल में लगभग बीस छात्रों को कथित तौर पर हर शुक्रवार को कक्षा में नमाज पढ़ने की अनुमति प्रधानाध्यापिका द्वारा दी गई थी। जिसके बाद संबंधित समुदाय के छात्र हर शुक्रवार को नमाज पढ़ा करते थे, जब हिंदू संगठन को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया और ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।

जब इसका विरोध किया गया तो कोलार के जिला कलेक्टर उमेश कुमार ने मूलबगल सोमेश्वर पलाया बाले चंगप्पा सरकारी कन्नड़ मॉडल हायर प्राइमरी स्कूल के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है संबंधित मामले का जांच करने को कहा है। बताया जा रहा कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने छात्रों के स्कूल से बाहर नहीं जाने से रोकने के लिए स्कूल में ही नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी। वहीं एक छात्र का कहना है कि नमाज पढ़ने के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने अनुमति दी थी।

ये भी पढ़ें 

PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण  

अरुणाचल प्रदेश का लापता मिराम तरोन मिला 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें