27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराष्ट्रगान का अपमान करने पर कोर्ट ने ममता बनर्जी को किया तलब 

राष्ट्रगान का अपमान करने पर कोर्ट ने ममता बनर्जी को किया तलब 

Google News Follow

मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1 दिसंबर, 2021 को मुंबई में एक समारोह में राष्ट्रगान का अपमान करने के मामले में समन जारी किया है। मुंबई भाजपा सचिव अधिवक्ता विवेकानंद गुप्ता की शिकायत पर आगामी 2 मार्च, 2022 को अदालत में हाजिर रहने के लिए समन जारी किया गया है।

यशवंतराव प्रतिष्ठान में 1 दिसंबर 2021 को प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ममता बनर्जी अख्तर के साथ मंच पर उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान शुरू होने के बाद बनर्जी बैठ गई थी। गुप्ता ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष एक याचिका दायर कर बनर्जी के खिलाफ राष्ट्रगान कानून का उल्लंघन करने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आवेदन के साथ घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी जमा की थी।  वीडियो देखने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने बनर्जी को 2 मार्च 2022 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

चूंकि बनर्जी सरकारी समारोह में मौजूद नहीं थीं, इसलिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसलिए, उन्हें अदालत के सामने पेश होना होगा, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पी आय मोकाशी ने अपने आदेश में यह बात कही है। ममता बनर्जी के साथ मंच पर पूर्व सांसद पवन वर्मा भी मौजूद थे।  श्रोताओं में लोकसत्ता के संपादक गिरीश कुबेर,माजिद मेमन, शत्रुघ्न सिन्हा, सुधींद्र कुलकर्णी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दौड़ाया

समीर वानखेड़े को झटका, होटल और बार का लाइसेंस रद्द

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें