31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमालेगांव ब्लास्ट: अब 17वां गवाह पलटा, RSS नेताओं का नाम लेने बनाया दबाव   

मालेगांव ब्लास्ट: अब 17वां गवाह पलटा, RSS नेताओं का नाम लेने बनाया दबाव   

Google News Follow

मालेगांव बम विस्फोट मामले में एक और गवाह अपने बयान से पलट गया और उसने अदालत में दावा किया कि उसे इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं का नाम लेने के लिए मजबूर किया गया था। इससे पहले भी इस मामले में यह 17वां गवाह है जो अपने बयान से पलटा है।

एएनआई ने बताया कि गवाह ने अदालत को बताया कि आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने उसका अपहरण कर लिया था और उसे तीन-चार दिनों तक अवैध हिरासत में रखा था। मालेगांव  बम विस्फोट मामले में अब तक 220 गवाहों से पूछताछ हो चुकी है, जिनमें से 17 गवाह अपने बयान से पलट चुके हैं।

बता दें कि हाल ही में 15 वां गवाह ने भी अपने बयान से पलटते हुए दावा किया था कि उसे एटीएस ने जबरदस्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चार अन्य आरएसएस नेताओं के नाम लेने को कहा था।

जिसके बाद आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की मांग की थी। 29 सितंबर 2008 में नासिक के मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर एक विस्फोट हो गया था जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 लोग घायल हो गए थे। इस मामले की जांच मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने एटीएस के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में की थी।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र: दसवीं-बारहवीं की परीक्षा ऑफ़लाइन

मुलुंड में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक करोड़ लुटे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें