31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाओवैसी ने Z श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इंकार

ओवैसी ने Z श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इंकार

अपनी आवाज गरीबों के लिए उठाना चाहता हूं। मेरी जान तब बचेगी, जब गरीब की जिंदगी बचेगी।'

Google News Follow

Related

​उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 की चुनावी सभा को सबोधित कर अपने काफिले के साथ लौट रहे ” एएमएआई” प्रमुख ​असदुद्दीन ओवैसी पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हमलावरों​ ने हमला किया था| इस हमले के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई, लेकिन जेड श्रेणी​ की सुरक्षा लेने से सिरे से नकार दिया|  उन्होंने कहा कि मैं आजाद जिंदगी चाहता हूं। मैं घुटन के साथ इस दुनिया में नहीं रहना चाहता। मैं अपनी आवाज गरीबों के लिए उठाना चाहता हूं। मेरी जान तब बचेगी, जब गरीब की जिंदगी बचेगी।”

ओवैसी ने खुद पर हमले को लेकर कहा कि आखिर इस तरह का जहर कैसे लोगों में पैदा किया जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा कि वह यूपी में चुनाव प्रचार बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मौत तो सबकी आनी है, लेकिन मैं गोली चलाने वालों से डरने वाला नही हूं। आप आरोपियों पर यूएपीए लगाएं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब पीएम की सुरक्षा में चूक हुई थी तो मैंने सबसे पहले बोला था।

 
​ ​​गौरतलब​ है कि​ गाजियाबाद के डासना के पास स्थित छिजारसी में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की शाम करीब 6 बजे कार सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें ओवैसी की कार के टायर में भी गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। दोनों आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई थी। आज दोनों को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
यह भी पढ़े ​

CM योगी आदित्यनाथ ने किया नामांकन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें