29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलता दीदी के अंतिम संस्कार से नदारद थे कांग्रेसी, अब दे रहे...

लता दीदी के अंतिम संस्कार से नदारद थे कांग्रेसी, अब दे रहे सफाई

Google News Follow

स्वर सामग्री भारत रत्न लता मंगेशकर ने निधन के बाद रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए उनके अंतिम संस्कार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नदारत थे। इसकी आलोचना के बाद अब कांग्रेस नेता सफाई दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि बालासाहेब थोराट, अशोक चव्हाण, अमित देशमुख सभी कोरोना से संक्रमित हैं ,इसलिए वे लता दीदी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। मैं वहां था क्योंकि मेरी बहन की सास की भी मृत्यु हो गई थी, हमारे मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप वहां थे।

महाराष्ट्र में हमने हर तालुका में कांग्रेस कमेटी के लोगों को लता दीदी को श्रद्धांजलि देने का निर्देश दिया है। पटोले ने कहा कि मुंबई के पालकमंत्री असलम शेख भी मुंबई से बाहर थे। वर्षा गायकवाड़ मुंबई में नहीं थी। कई लोगों के पास कनेक्टिविटी नहीं थी ,इसलिए हम नहीं पहुंच सके। कांग्रेस नेता ने कहा कि लता दीदी एक कांग्रेसी परिवार से थीं और उनका योगदान महान है। आज मैं लता दीदी के परिवार को सांत्वना देने उनके घर जा रहा हूं।


शाहरुख खान का बचाव:
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का बचाव करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार हर व्यक्ति अपने धर्म के अनुसार व्यवहार करने के लिए स्वतंत्र है। कुछ लोग जानबूझकर उनके धर्म की आलोचना कर रहे हैं और विवाद पैदा कर रहे हैं। कुछ ने दूसरों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन करने का ठेका ले रखा है।

शिवाजी पार्क में बने लता दीदी का स्मारक: पटोले ने कहा कि लतादीदी का स्मारक शिवाजी पार्क में होना चाहिए और अच्छी गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए। शिवाजी पार्क में स्मारक बनाने को लेकर कांग्रेस की सकारात्मक भूमिका है। लतादीदी के स्मारक के दर्शन कर देश-दुनिया उन्हे जनता याद रखेगी। उन्होंने कहा कि जब पेडर रोड फ्लाईओवर का विषय आया तो लतादीदी ने कहा था कि इससे मैं परेशान हो जाऊंगी। उस समय कांग्रेस-राकांपा की सरकार थी और फिर हमने फैसला किया और पेडर रोड पर फ्लाईओवर नहीं बना।


ये भी पढ़ें

स्वर साम्राज्ञी लता : अपने पीछे छोड़ गईं करोड़ की संपत्ति, कौन होगा मालिक​ ​?

 लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें